सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, कृति सेनॉन और रिया चक्रवर्ती, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: June 16, 2020 11:28 AM2020-06-16T11:28:26+5:302020-06-16T11:28:26+5:30

Next

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्‍कार मुंबई के व‍िले पार्ले स्‍थित शमशान घाट में किया गया।

कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाए।

लेकिन परिवार वाले और कुछ दोस्तों के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए सुशांत के पिता आज ही मुंबई आए थे, उनके साथ कुछ परिवार के लोग भी मौजूद थे।

इस मौके पर श्रद्धा कपूर और कृति सेनन भी वहां मौजूद थीं। सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक इस खबर से स्तब्ध रह गए।

इस युवा अभिनेता को खोने वाले उनके प्रशंसकों की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है, आखिर क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ कि करियर के अच्छे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद 34 वर्षीय अभिनेता ने ऐसा कदम उठाया।