सोशल मीडिया पर छाई शहनाज गिल की फोटो, फैंस बोले-सबसे अलग, कातिलाना नजर...

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 4, 2020 07:53 PM2020-12-04T19:53:06+5:302020-12-04T21:42:44+5:30

Next

फोटोशूट के लिए शहनाज ने सफेद रंग की हॉट पैंट पहन रखी है। जिसके साथ पर्पल रंग की लेदर का क्रॉप टॉप मैच किया है।

पंजाब की कुडी शहनाज गिल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।बिग बॉस 13 के बाद से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं।

शहनाज गिल और  'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी हमेशा धमाल करती रहती है। इंटरनेट पर इन दोनों को सिडनाज कहा गया है।

अभी कुछ दिनों पहले ही उनका वीडियो एलबम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलीज हुआ है। जिसे टोनी कक्कड़ ने गाया है। वहीं इस गाने में फैंस सिडनाज की जोड़ी को देख दीवाने हो गए हैं।

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज ने अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है।

शहनाज गिल के प्रशंसकों की संख्या लाखों में हैं। 

वह हमेशा इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर करती हैं।

उनका मेकओवर फैंस को हैरान करने के लिए काफी है। क्योंकि वो तस्वीरों में पहचान में भी नहीं आ रही हैं। (सभी फोटो- इंस्टाग्राम)