लाइव न्यूज़ :

'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता का आनंद ले रहा हूं, शाहरुख खान

By संदीप दाहिमा | Updated: February 4, 2023 16:39 IST

Open in App
1 / 5
अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर ''पठान'' को मिल रही जबरदस्त सफलता का दौर अभी जारी है और वह इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। शाहरुख ने टि्वटर पर 'आस्क एसआरके' सत्र के दौरान अपने प्रशंसकों से बातचीत में यह बात कही।
2 / 5
शानदार एक्शन वाली फिल्म ''पठान'' में शाहरुख (57) ने एक जासूस की भूमिका निभाई है। अभिनेता ने कहा कि फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से पूरी टीम बेहद उत्साहित है और सभी इसका आनंद ले रहे हैं।
3 / 5
''पठान'' की सफलता को लेकर एक प्रशंसक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, ‘‘फिल्म की कामयाबी और उसे मिल रहे प्यार को अभी भी महसूस कर रहा हूं भाई। #पठान।’’ ''पठान'' के जरिये शाहरुख ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
4 / 5
इसमें शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई है। अभिनेता ने कहा कि फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के बाद से ही उन्हें ''पठान'' बहुत पसंद आई थी, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया उनकी उम्मीदों से काफी बेहतर रही।
5 / 5
शाहरुख ने कहा, ‘‘मुझे फिल्म बहुत पसंद आई, लेकिन यह नहीं पता था कि इसे लोगों का इतना प्यार मिलेगा।’’ उन्होंने ''पठान'' की कामयाबी का श्रेय निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को भी दिया। ''पठान'' की सफलता को लेकर पत्नी गौरी खान की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, ‘‘वह बहुत खुश हैं। पूरा परिवार मेरे लिए बहुत खुश है।’’ ''पठान'' वैश्विक स्तर पर अब तक करीब 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
टॅग्स :शाहरुख खानदीपिका पादुकोणजॉन अब्राहमफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?