लाइव न्यूज़ :

Jailer Movie: रिलीज हुई रजनीकांत की Jailer, फैंस ने मनाया जश्न

By संदीप दाहिमा | Updated: August 10, 2023 13:30 IST

Open in App
1 / 6
सुपरस्टार रजनीकांत के उत्साही प्रशंसकों ने बृहस्पतिवार को पूरे तमिलनाडु में उनकी फिल्म 'जेलर' की रिलीज का जश्न मनाया। इस फिल्म में अभिनेता रजनीकांत ने 'टाइगर’ के मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है।
2 / 6
बताया जाता है कि राज्य भर के सिनेमाघर सप्ताह भर के लिए बुक हो चुके हैं। यहां उत्सव जैसा माहौल नजर आया क्योंकि प्रशंसक पहले दिन के पहले शो के लिए एकत्रित होकर खुशी से झूम रहे थे। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म के टीज़र को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी जिसे देखते हुए फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गईं।
3 / 6
एक जापानी जोड़ा फिल्म देखने के लिए यहां चेन्नई आया है। जापान में रजनीकांत फैन क्लब के प्रमुख यासुदा हिदेतोशी ने पीटीआई भाषा को बताया ''हुकुम-टाइगर का हुकुम (टाइगर का आदेश).... 'जेलर' फिल्म देखने के लिए हम जापान से चेन्नई आए हैं।''
4 / 6
हिदेतोशी ने फिल्म का यह संवाद दोहराया ‘‘इंगा नान थान किंगु....।’’ उन्होंने कहा कि वह 20 सालों से भी अधिक समय से रजनीकांत की फिल्में देख रहे है जिसकी शुरुआत 'मुथु' से हुई थी। फिल्म वितरक और ‘तमिलनाडु थिएटर ओनर्स एसोसिएशन’ के प्रमुख तिरुपुर सुब्रमण्यम ने पहले पीटीआई भाषा को बताया था ‘‘यह रजनीकांत की फिल्म है, निश्चित रूप से इसे जश्न के साथ शुरू किया जाएगा।
5 / 6
उनके प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं है। फिल्म पूरे तमिलनाडु में 900 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है और सभी में उत्सव का माहौल है।’’ तमिलनाडु में प्रशंसकों ने बड़े बजट की इस फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना भी की।
6 / 6
'जेलर' में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना, विनायकन और हास्य कलाकार योगी बाबू भी नजर आएंगे। फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
टॅग्स :रजनीकांतसाउथ सिनेमाफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?