स्वर्ण मंदिर पहुंचे पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने पहुंचे अमृतसर

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 30, 2022 02:56 PM2022-09-30T14:56:11+5:302022-09-30T14:56:11+5:30

Next

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन गुरुवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे हैं। (फोटो: Twitter)

अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के जन्मदिन पर पूरे परिवार के साथ वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे। स्नेहा ने 29 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। (फोटो: Twitter)

इस दौरान अल्लू अर्जुन और उनके बेटे अयान ने कुर्ता पहना था, वहीं पत्नी स्नेहा व उनकी बेटी अरहा सूट में थे। (फोटो: Twitter)

स्वर्ण मंदिर के बाद अल्लू अर्जुन परिवार के साथ अटारी बॉर्डर पर पहुंचे, जहां फैंस उन्हें देख काफी अधिक उत्साहित हुए। (फोटो: Twitter)

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस के बाद फंस इस फिल्म के अगली कड़ी पुष्पा: द रूल की खबरों का इंतजार कर रहे हैं। (फोटो: Twitter)