प्रतीक बब्बर पर चढ़ा फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का बुखार, पत्नी के साथ अजीबो-गरीब अंदाज में आए नजर

By ललित कुमार | Published: August 7, 2019 04:36 PM2019-08-07T16:36:03+5:302019-08-07T16:36:03+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर इन दिनों अपनी पत्नी सान्या सागर के साथ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं।

प्रतीक बब्बर ने इस दौरान सोशल मीडिया पर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' से प्रेरित होकर अजीबो-गरीब अंदाज में कई तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रतीक बब्बर और उनकी पत्नी सान्या इन पिक्स ने काफी क्यूट अंदाज में दिख रहे हैं।

प्रतीक बब्बर ने साल 2019 में ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी की थी।

इस पिक में प्रतीक और सान्या एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे हैं।

प्रतीक और सान्या की ये सभी फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।

सान्या सागर एक फैशन डिझायनर है और उन्होंने NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

प्रतीक जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।