तैमूर अली खान का ग्रे टी-शर्ट में 'स्वैग' भरा अंदाज आया नजर, देखें क्यूट तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: April 3, 2019 04:30 PM2019-04-03T16:30:44+5:302019-04-03T16:30:44+5:30

Next

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं हैं, उनकी हर नई तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर जमकर वायरल हो जाती हैं।

खबरों की मानें तो तैमूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।

करीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज़' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तैमूर इसी फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई देंगे।

मुंबई के बांद्रा में घर के बाहर तैमूर ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लू शॉर्ट में नजर आए।

हाल ही में तैमूर के मार्किट में टॉय भी आने लगे थे, जिसके बाद तैमूर काफी सुर्खियों में रहे थे।

तैमूर की लगातार बढ़ती पापुलैरिटी को लेकर उनकी मां करीना कपूर काफी चिंतित रहती हैं।

तैमूर टॉय के बाद अब मार्किट में उनके नाम की कुकीज भी आ चुकी हैं।