किआरा आडवाणी बर्थडे स्पेशल: 27 की हुईं किआरा, इन 11 पिक्स में देखें सेक्सी और बोल्ड लुक

By ललित कुमार | Published: July 31, 2019 09:35 AM2019-07-31T09:35:40+5:302019-07-31T09:35:40+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा आडवाणी आज 27 साल की हो गई हैं, किआरा का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था।

किआरा के कई फैंस उनके असली नाम से अनजान होंगे, किआरा का असली नाम आलिया है।

किआरा ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने अपना असली नाम बदलकर किआरा प्रियंका चोपड़ा के कारण रखा था।

किआरा ने बॉलीवुड में फिल्म फगली से डेब्यू किया था। लेकिन इस फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में कोई खास सफलता प्राप्त नहीं हुई।

इसके बाद किआरा के हाथ साल 2016 में आई फिल्म 'एम. एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' लगी, इस फिल्म में किआरा की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

किआरा करण जौहर के सेगमेंट में बनी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में मास्टरबेशन सीन को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।

इस फिल्म में किआरा बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के अपोजिट दिखाई दी थीं।

किआरा की हालिया रिलीज़ हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने उन्हें के नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

किआरा की यह फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

किआरा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज़' की तैयारी में जुटी हुई हैं।

किआरा के साथ फिल्म 'गुड न्यूज़' में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।