नेहा धूपिया के घर आई नन्ही परी, देखें तस्वीरें

By स्वाति सिंह | Published: November 18, 2018 04:40 PM2018-11-18T16:40:11+5:302018-11-18T16:40:11+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक बेटी को जन्म दे दिया है। मिस मालिनी की खबर के अनुसार अंगद बेदी और नेहा के घर आर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

खबरों की मानें तो नेहा शादी के पहले ही मां बनने वाली थीं यानि उन्होंने शादी बाद में की है।

अब शादी के 6 महीने बाद उनके घर बेटी आई है।

नेहा और अंगद के घर बेटी 18 नवम्बर की सुबह हुई है। अभी नेहा या अंगद की तरफ से आधिकारिकतौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया गया है।

नेहा और अंगद ने इसी साल 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए।

पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने पैरेंट्स बनने की खबर को जल्द कंफर्म करने वाले हैं।