Aashiqui 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु करेंगे निर्देशन

By संदीप दाहिमा | Published: September 5, 2022 04:15 PM2022-09-05T16:15:13+5:302022-09-05T16:20:35+5:30

Next

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोमवार को कहा कि वह वर्ष 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ की तीसरी सीरीज में नजर आएंगे।

आगामी संगीतमय रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे, जिन्हें ‘बर्फी’, ‘लूडो’ जैसी प्रशंसित फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘आशिकी 3’ का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स के निर्माता मुकेश भट्ट कर रहे हैं।

आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सुपरहिट गीत ‘‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम..’’ का संक्षिप्त वीडियो साझा करते हुए यह घोषणा की। वीडियो के इस गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। वर्ष 1990 की मूल फिल्म ‘आशिकी’ में यह गीत कुमार शानू ने गाया गया था।

‘भूल भुलैया 2’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम... ‘आशिकी3’। ये दिल को झकझोर देने वाला होगा। बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।’’ निर्माताओं ने अब तक फिल्म की नायिका की घोषणा नहीं की है। बसु के कई फिल्मों में काम कर चुके संगीतकार प्रीतम ‘आशिकी 3’ के लिए संगीत देंगे।