कलंक प्रमोशन: वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टार प्लस के सीरियल 'द वॉइस' के मंच पर मस्ती करते आए नजर, देखें Pics

By ललित कुमार | Published: April 10, 2019 09:11 AM2019-04-10T09:11:33+5:302019-04-10T09:12:16+5:30

Next

वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, हाल ही में फिल्म के दोनों स्टार स्टार प्लस के शो 'द वोइस' के मंच पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। इस दौरान दोनों ने डांस के साथ साथ खूब मस्ती भी की।

आलिया प्रमोशन के दौरान फेमस डिजाइनर अनिता डोंगरे के स्टाइलिश शरारा सूट में नजर दिखीं। वहीं वरुण धवन सफेद की डैशिंग शेरवानी में नजर आए।

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण और आलिया के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह फिल्म 'कलंक' इसी महीने 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

आलिया और वरुण की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के दर्शक इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

इस मंच पर आलिया और वरुण एक साथ डांस करते हुए भी दिखे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन के अलावा अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, वरुण धवन भी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की तैयारी में जुटे हुए हैं।

कलंक के प्रमोशन के दौरान आलिया के इन एथनिक लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है।