बांद्रा में डिनर के बाद कियारा आडवाणी इस हॉट अंदाज में हुईं स्पॉट, देखें दिलकश तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: April 7, 2019 11:26 AM2019-04-07T11:26:25+5:302019-04-07T11:26:25+5:30

Next

कलंक फिल्म के गाने 'फर्स्ट क्लास' में धमाल मचानें के बाद कियारा आडवाणी हाल ही में बांद्रा के रेस्तरां में डिनर करने के बाद हॉट अंदाज में दिखीं।

कल ही कियारा की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' का पोस्टर रिलीज हुआ है, हांलांकि इस पोस्टर में सिर्फ कियारा का कोई जिक्र नहीं है।

इसके बावजूद कियारा बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

कियारा और शाहिद कपूर की यह फिल्म तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है।

कियारा पहली बार इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी।

इस फिल्म के अलावा कियारा जल्द ही फिल्म 'कलंक' में भी नजर आएंगी, इस फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा रोल नही है।

19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'कलंक' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।