सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले कैसे अपडेट हुआ विकिपीडिया? उठे सवाल-See Pics

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 1, 2020 10:38 AM2020-07-01T10:38:45+5:302020-07-01T10:38:45+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो हफ्ते से अधिक हो गए हैं। उनकी आत्महत्या से हर कोई हैरान है। किसी को यकीन नहीं आ रहा कि एक जिंदादिल एक्टर ने अपनी जान ले ली।

सुशांत के निधन के बाद से नेपोटिज्म पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं

इस बीच सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर उनके विकीपीडिया पेज को लेकर चौंकाने वाले दावा कर रहे हैं। फैंस सावल उठा रहे हैं कि सुशांत की मौत से पहले उनका विकिपीडिया पेज कैसे अपडेट हुआ?

वहीं, कुछ का फैंस का कहना है कि आधिकारिक जानकारी दोपहर 1 बजे के बाद बाहर आई थी तो ऐसे में विकिपीडिया पेज कैसे अपडेट हुआ। फैंस का कहना है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है।

फैंस वो आईपी एड्रेस भी शेयर कर रहे हैं, जिनके जरिए कथित तौर पर विकिपीडिया पेज अपडेट किया गया था। फैंस सच का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुहिम चला रहे हैं।

शेखर सुमन ने मंगलवार को आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग की।