लाइव न्यूज़ :

करिश्मा कपूर बर्थडे स्पेशल: 45 की हुईं करिश्मा, 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में नाम था शुमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2019 06:47 IST

Open in App
1 / 9
बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है।
2 / 9
25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा अपने अभिनय के साथ निजी रिश्तों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं।
3 / 9
करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
4 / 9
फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया।
5 / 9
इस बाद उन्होंने जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया।
6 / 9
एक से एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से सातवें आसमान पर पहुंच गया। ये वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को बदल कर रख दिया था। फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को मेगास्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
7 / 9
जिसके बाद साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म 'दिल तो पागल है' करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही।
8 / 9
2003 ने करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। कहा जाता रहा है कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे।
9 / 9
इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा हुआ जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया। फिलहाल करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
टॅग्स :करिश्मा कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?