बर्थडे स्पेशल: 35 की हुईं गीता बसरा, फिल्मों से दूरियां बना इस फेमस क्रिकेटर से शादी कर ऐसे एन्जॉय करती हैं लाइफ

By ललित कुमार | Published: March 13, 2019 07:27 AM2019-03-13T07:27:02+5:302019-03-13T07:27:02+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा आज अपना 35वां जन्मदिन अपने फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। गीता का जन्म 13 मार्च 1984 को साउथ कोस्ट इंग्लैण्ड में हुआ था।

गीता ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इमरान हाश्मी की फिल्म 'दिल दिया है' से की थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।

इसके बाद गीता एक बार फिर इमरान हाश्मी के साथ फिल्म 'द ट्रेन' में नजर आईं थी। इस फिल्म में गीता ने बेहद बोल्ड और हॉट सीन्स दिए जिनको लेकर वो काफी चर्चा में रही थीं।

इसके बाद गीता ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेने के बाद भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह से साल 2015 में शादी की थी।

इस बात बहुत कम लोग जानतें होंगे कि गीता और हरभजन ने करीब एक दूसरे को 7 सालों तक डेट करने के बाद शादी की थी।

साल 2016 में गीता ने बेटी हिनाया को जन्म दिया था। आखिरी बार गीता पंजाबी फिल्म 'लॉक' में नजर आई थी।

गीता सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

इस तस्वीर में गीता बसरा अपने पति हरभजन सिंह और बेटी हिनाया के साथ दिख रही हैं।