फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के बाद दीपिका ने चखा राजस्थानी थाली का स्वाद, देखें तस्वीरें

By धीरज पाल | Published: January 28, 2018 03:02 PM2018-01-28T15:02:05+5:302018-01-29T10:13:04+5:30

Next

हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच पूरे देश में 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पद्मावत पहले व दूसरे दिन काफी सफल रही।

फिल्म पद्मावत ने दो दिन में 180 करोड़ की कमाई कर ली है।

पद्मावत का बज़ट करीब 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये इसके प्रमोशन में खर्च हुए हैं।

फिल्म पद्मावत के पहले दिन की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण ने राजशाही अंदाज में खाना खाया।

दीपिका 27 जनवरी की शाम मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंची, जहां वह नीले रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं।

रेस्टोरेंट में दीपिका पादुकोण ने राजशाही राजस्थानी थाली का स्वाद चखा।

रेस्टोरेंट के बाहर दीपिका के फैंस ने उन्हें घेर लिया। दीपिका ने हाथ जोड़कर सभी फैंस का धन्यवाद दिया।