बाप रे बाप! दीपिका पादुकोण के इस बैग की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, इस कीमत में आप दो आईफ़ोन से सकते हैं...

By संदीप दाहिमा | Published: December 30, 2020 01:33 PM2020-12-30T13:33:45+5:302020-12-30T13:34:25+5:30

Next

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा से अपने फैशन के लिए जाने जाते हैं। दीपिका इस समय दीपिका अपने एक हैंडबैग की कीमत के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

दीपिका पादुकोण एक्टिंग के साथ अपनी ड्रेसिंग और फैशन के लिए जानी जाती हैं।

दीपिका ने कपड़ों पर मैचिंग बेज मास्क पहना हुआ है, और वहीं लेस-अप लेटर प्लेटफॉर्म फुटवियर पहने हुए हैं, इससे अलग दीपिका के हैंडबैग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

दीपिका ने Bottega Veneta The Chain Cassette Bag कैरी किया हुआ है, इस बैग की कीमत अमेरिकी डॉलर में 3800 USD है।

इस बैग की भारतीय मुद्रा में कीमत है 2,78,902 रुपये है, इस कीमत में दो आईफ़ोन खरीदे जा सकते हैं।

रणवीर सिंह अपने अनोखे फैशन स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने चेक प्रिंट स्वेटर और पैंट के साथ बेज बटन-डाउन ट्रेंच कोट पहना है।

रणवीर सिंह ने अपने लुक को ब्राउन लेस-अप स्नीकर्स, बेज मास्क, सनग्लासेस और बेसबॉस कैप के साथ पूरा किया है।

हाल ही में दीपिका गोवा में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं।