कोरोना को झेल रहीं कनिका कपूर की इन बातों से होगें आप अंजान, सनी लियोन के गाने से मिला था फेम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2020 12:18 PM2020-03-23T12:18:45+5:302020-03-23T12:18:45+5:30

Next

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर इन दिनों दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रही हैं।

कनिका कपूर लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में शिक्षा ली है। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि कनिका कपूर मजह 18 साल की उम्र में ही शादी के बंधन में बंध गई थीं

राज चंडोक के साथ शादी का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और कनिका उनसे तलाक लेकर वापस भारत आ गईं। कनिका और राज के तीन बच्चे हैं।

कनिका कपूर ने अपनी गायिकी का सफर साल 2012 में 'जुगनी जी' गाने से शुरू किया था। दर्शकों ने उनके पहले गान काफी पसंद किया लेकिन उन्हें असली पहली अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म से मिली।

सनी लियोनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' साल 2014 में आई थी। इस फिल्म के 'बेबी डॉल' गाने को कनिका कपूर ने गाया, जो आज भी लाखों दर्शकों की पसंद हैं।

'चिट्टियां कलाइयां', 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइन' और 'लवली' जैसे गानों के नाम शामिल हैं। कनिका ने सनी लियोनी के कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

साल 2018 में मीडिया में इस तरह कि खबरें आईं कि आदित्य किलाचंद को डेट कर रही हैं।