मोनालिसा ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में गाया गाना, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, see pics

By संदीप दाहिमा | Published: June 22, 2020 05:54 PM2020-06-22T17:54:17+5:302020-06-22T17:54:17+5:30

Next

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में मोनालिसा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' को आवाज देती नजर आ रही हैं।

ये गाना सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का है।

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मोनालिसा का शेयर किया गया ये ऑडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

इसके साथ ही एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

सोशल मीडिया पर मोनालिसा बेहद एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)