विराट कोहली के बर्थडे को अनुष्का शर्मा ने कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट, देखें pics

By संदीप दाहिमा | Published: November 6, 2019 01:25 PM2019-11-06T13:25:57+5:302019-11-06T13:25:57+5:30

Next

जन्मदिन के मौके पर Virat Kohli और Anushka Sharma भूटान में एक साथ छुटि्टयां मना रहे हैं।

अनुष्का शर्मा अपने पति का जन्मदिन खास अंदाज में सबसे दूर भूटान में मना रही हैं।

इस खास मौके की फोटो और वीडियो अनुष्का सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर कर रही हैं।

हाल ही में अनु्ष्का ने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वह पति के साथ कुछ गांववालों के साथ नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने ट्वीट करते हुए गांववालों की दरियादिली के बारे में बताया है।

अनुष्का ने इसको लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।

उन्होंने बताया कि किस तरह से गांववालों ने उनका और उनके पति का आदर सत्कार किया है, अनुष्का के इस ट्वीट को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम इस खूबसूरत परिवार के घर गए, जिन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि हम कौन हैं। अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, 'इसके बावजूद पूरा परिवार हमारे साथ बेहद ही गर्मजोशी और प्यार से पेश आया।