अनन्या पांडे की कज़न अलाना पाण्डेय ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड संग लिपलॉक की फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल

By शैलेश कुमार भक्त | Published: January 7, 2021 12:24 PM2021-01-07T12:24:15+5:302021-01-07T12:31:34+5:30

Next

अलाना पांडेय एक ट्रैवल ब्लागर और फैशन डिजाइनर हैं। अलाना ने लंदन से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है।

अलाना फिल्म स्टार अनन्या पांडेय की चचेरी बहन हैं और चंकी पांडेय की भतीजी हैं।

हाल ही में अलाना ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अलाना अपने ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकरे को किस करती नजर आ रही हैं।

अलाना पाण्डेय ब्वॉयफ्रेंड के संग इंस्टाग्राम पर लगातार ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

अलाना पाण्डेय एक्टर चंकी पाण्डेय के भाई चिक्की पाण्डेय और स्कॉटिश फिटनेस ट्रेनर डिएना पाण्डेय की बेटी हैं।

25 वर्षीय अलाना पाण्डेय का जन्म 16 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ था।

अलाना के ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकरे पेशे से फोटोग्राफर हैं और अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं।

अलाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अलाना के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।