मराठे फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में छत्रपति शिवाजी महाराज बने अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 6, 2022 02:51 PM2022-12-06T14:51:05+5:302022-12-06T14:55:03+5:30

Next

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मराठी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमे वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आज ही अक्षय कुमार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अक्षय कुमार सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक, गले में माला पहने सफेद कुर्ते-पायजामे और दाढ़ी-मूंछ लगाए शिवाजी महाराज के लुक में नजर आ रहे है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म है, जिसका नाम ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय कुमार की झलक साफ दिखाई दे रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'आज मराठी फिल्म वेडात मराठे वीर दौड़ले सात की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिए सौभाग्य है। मैं उनके जीवन से प्रेरण लेकर और मां जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूजा प्रयास करूंगा। आशीर्वाद बनाए रखिएगा।' (फोटो: इंस्टाग्राम)

यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को चार भाषाओं मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। (फोटो: इंस्टाग्राम)