लाइव न्यूज़ :

माधुरी दीक्षित की इनोवा क्रिस्टा कार है सबसे अलग, तस्वीरें देख करोड़ों की महंगी कार भूल जाएंगे आप

By रजनीश | Updated: April 7, 2020 14:55 IST

Open in App
1 / 10
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की लाइफ में वैसे तो किसी तरह के लग्जरी की कमी नहीं है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि करोडों रुपये की महंगी कारों से चलने वाली माधुरी ने हाल ही में अपने कारों की लिस्ट में टोयोटा की इनोवा कार को शामिल किया है। माधुरी ने साल 2018 में अपने गैराज में मर्सिडीज की मेबैक S560 कार को शामिल किया था। बात कर लेते हैं कि इनोवा में ऐसा क्या है खास जिसका इस्तेमाल माधुरी करेंगी..
2 / 10
दरअसल माधुरी ने जिस इनोवा कार को अपने गैरेज में शामिल किया है वो बाहर से दिखने में तो आपको साधारण इनोवा क्रिस्टा जैसी ही दिखेगी लेकिन अंदर से इसका इंटीरियर सामान्य इनोवा क्रिस्टा से बिल्कुल अलग है। माधुरी ने इस इनोवा को कस्टमाइज कराया है।
3 / 10
माधुरी की कार को कस्टमाइजेशन के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी डीसी (DC) ने कस्टमाइज किया है। डीसी2 के फाउंडर दिलीप छाबड़िया के मुताबिक कस्टमाइजेशन के बाद इनोवा क्रिस्टा मर्सिडीज की एस-क्लास से ज्यादा कंफर्टेबल है।
4 / 10
कस्टामाइज्ड इनोवा में बेहतरीन लाइटिंग, शानदार लेदर अपहोलस्ट्री दी गई है। इसके इंटीरियर में वुड और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि कार कस्टामाइजेशन के बाद भी 7-सीटर ही है। कई लोग ज्यादा लेग रूम के लिए कई बार थर्ड रो को हटा देते हैं।
5 / 10
कार की मिडिल रो में इलेक्ट्रिक अडजस्टेबल इंडिविजुअल आर्म चेयर दी गई है। इसके साथ ही इन चेयर्स में थाई सपोर्ट और इंडिविजुअल इंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।
6 / 10
माधुरी दीक्षित जिस कस्टमाइज इनोवा कार को इस्तेमाल करती हैं वह पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरियंट है। हालांकि इसके कस्टमाइजेशन में कितना खर्च आया इसके बारे में डीसी ने कई जानकारी नहीं दी है।
7 / 10
कस्टमाइज करने वाली कंपनी ने कार में किसी भी तरह का कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किया है। मतलब इसके इंजन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
8 / 10
इस कार को तैयार करने में लगभग महीने भर का समय लगा है। कार में टॉप क्लास का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। कार का कंफर्ट लेवल ऑडी A8 और बेंटले के लेवल का दिया गया है।
9 / 10
कार के पूरे इंटीरयर में एंबीएंट लाइट का शानदार फीचर दिया गया है इसके साथ ही कार की छत पर तारों जैसी टिमटिमाती हुई लाइट्स दी गई हैं।
10 / 10
आमतौर पर इनोवा को कस्टमाइज करने की डीसी की कीमत 9.5 लाख रुपये से शुरू होती है। इनोवा अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाती है।
टॅग्स :माधुरी दीक्षितकारटोयोटा इनोवा क्रिस्टा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें