लाइव न्यूज़ :

नए साल में होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

By स्वाति सिंह | Updated: December 25, 2019 14:10 IST

1 जनवरी से सोना-चांदी के रेट से लेकर, आधार कार्ड, एटीएम (ATM) कार्ड और इंश्योरेंस में  कुछ न कुछ बदलाव होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 जनवरी से ऑपरेटिव नहीं होगा आपका पैन कार्ड1 जनवरी से बंद हो जाएंगे डेबिट कार्ड

New Year 2020: 1 जनवरी से सिर्फ साल ही नहीं बदल रहा, बल्कि इसके साथ कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। इसमें सोना-चांदी के रेट से लेकर, आधार कार्ड, एटीएम (ATM) कार्ड और इंश्योरेंस में  कुछ न कुछ बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असल आपकी जेब पर पड़ने वाला है। इसमें सबसे जरूरी ये है कि आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़ा है या नहीं। ऐसे में चिंता छोड़े क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे ये बदलाव कहां-कहां हो रहे हैं और किसका, कितना असर आप पड़ेगा।   

-1 जनवरी से ऑपरेटिव नहीं होगा आपका पैन कार्ड

सबसे पहले आपको ये बता दें कि 31 दिसंबर तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो 1 जनवरी से आपका पैन कार्ड काम नहीं करेगा। अगर आपका पैन कार्ड मान्य नहीं होगा तो आप आयकर, निवेश या लोन आदि से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।

न कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने का तरीका (how to link pan card with aadhar)- सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।- बाईं तरफ 'Link Aadhaar' ऑप्शन पर क्लिक करें।- अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।- लॉगइन करने के बाद खुले पेज पर प्रोफाइल सेटिंग चुनें।- अब आधार कार्ड लिंक का ऑप्शन चुनें।- यहां अपने आधार कार्ड की जानकारी और कैप्चा कोड भरें।- इसके बाद नीचे लिंक आधार ऑप्शन पर क्लिक करें।- ये सारे स्टेप्स फॉलो करने के बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

-1 जनवरी से बंद हो जाएंगे डेबिट कार्ड

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने सभी ग्राहकों को 'मैग्नेटिक स्ट्रिप डेबिट कार्ड' को 'ईएमवी चिप और पिन बेस्ड कार्ड्स' में बदलने के लिए कहा है। एसबीआई ने 'ईवीएम चिप और पिन बेस्ड' वाले डेबिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। बैंक ने डेबिट कार्ड बदलने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 निर्धारित की है। 

'ईएमवी चिप व पिन बेस्ड डेबिड कार्ड' के लिए  ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन-

-सबसे पहले एसबीआई की ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर लॉग इन करें।-अब ई-सर्विसेज में एटीएम कार्ड का चयन करें।-इसके बाद रिक्वेस्ट  ATM/Debit कार्ड पर क्लिक कर दें।-यहां पर वेलिडेट का ऑप्शन चुनें और ओटीपी पर क्लिक कर लें।-इसके बाद ओटीपी एंटर करने के बाद अकाउंट सलेक्ट करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।-यहां पर टर्म एंड कंडीशंस पर क्लिक करने के बाद सबमिट पर कर दें। 

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इसके एक हफ्ते बाद आपका नया डेबिट कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर डाक के जरिए भेज दिया जाएगा।

- बंद हो जाएगी 'सबका विश्वास स्कीम' (Sabka Vishwas Yojna)

एक जनवरी 2020 से बंद होने जा रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के आम बजट में सबका विश्वास स्कीम की शुरुआत की गई थी। वित्त मंत्रालय ने अप्रत्यक्ष करों के लंबित विवादों निपटारा करने के लिए यह योजना बनाई थी। इस स्कीम की अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। इस योजना के तहत बकाया टैक्‍स राशि वालों को आंशिक छूट देकर टैक्‍स विवादों का जल्द से जल्द निपटारा करना था।

-एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ (One Nation One Ration Card)

केन्द्र सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ के अभियान को आगे बढ़ाते हुये राशन कार्ड का एक मानक प्रारूप तैयार किया है। राज्यों से कहा गया है कि नया राशन कार्ड जारी करते हुये वे इसी प्रारूप को अपनायें। पूरे देश में एक जैसे राशन कार्ड जारी करने की पहल के तहत वर्तमान में छह राज्यों में परीक्षण योजना के तौर पर इस पर अमल किया जा रहा है। केन्द्र सरकार इस योजना को एक जून, 2020 से पूरे देश में लागू करना चाहती है। ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ योजना के पूरे देश में लागू होने के बाद कोई भी कार्डधारक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत किसी भी राज्य की राशन की दुकान से अपना राशन ले सकेगा

-नए साल पर फास्टैग जरूरी

सरकार ने देशभर के 500 से अधिक पथकर नाकों पर पथकर संग्रह के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। डिजिटल भुगतान में सहायक फास्टैग लागू करने का यह फैसला नाकों पर होने वाली भीड़भाड़ और देरी को खत्म करने के लिए किया गया है। पहले इसे लागू करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर थी जिसे सरकार ने बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया है।

टॅग्स :2020न्यू ईयरभारतीय स्टेट बैंकआधार कार्डपैन कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड