लाइव न्यूज़ :

31 दिसंबर के बाद से SBI के पुराने ATM कार्ड से नहीं निकलेंगे रुपये

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 11:00 IST

SBI ATM card: बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पुराने एटीएम कार्ड बदलकर उनकी जगह ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड जारी किया जा रहा है. नए कार्ड के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक की ब्रांच में जाकर अप्लाई करने का भी विकल्प है.

Open in App

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक 1 जनवरी 2019 से अपने पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड से रुपए नहीं निकाल पाएंगे. एसबीआई अपने इन पुराने एटीएम कार्ड (डेबिट कार्ड) को बंद करने जा रहा है. इनके बदले में बैंक नए चिप वाले ईएमवी कार्ड देगा.

बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को 31 दिसंबर तक कार्ड बदलने की डेडलाइन दी है. बैंक ने ग्राहकों को अपने पुराने एटीएम कार्ड तुरंत बदल लेने की सलाह दी है. बैंक ने कहा है कि 31 दिसंबर के बाद पुराने एटीएम कार्ड काम करना बंद कर देंगे. बैंकों की एटीएम मशीनें पुराने एटीएम कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी.

बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पुराने एटीएम कार्ड बदलकर उनकी जगह ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड जारी किया जा रहा है. नए कार्ड के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक की ब्रांच में जाकर अप्लाई करने का भी विकल्प है.

बता दें कि बैंक ने फरवरी 2017 से पुराने कार्ड बंद कर दिए हैं. 31 दिसंबर 2018 से इन्हें पूरी तरह बंद किया जा रहा है. इसलिए बंद हो रहे हैं पुराने कार्ड पुराने एटीएम और डेबिट कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है जिसे मैग्नेटिक स्ट्रिप कहा जाता है.

इस काली पट्टी में ग्राहक के खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है. आरबीआई के अनुसार यह मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड अब पुरानी टेक्नोलॉजी हो चुकी है. ऐसा कार्ड बनना अब बंद भी हो गया है, क्योंकि ये कार्ड पूरी तरह से सुरिक्षत नहीं थे. नए ईएमवी चिप कार्ड हैं ज्यादा सुरिक्षत बैंक का कहना है कि नए ईएमवी चिप कार्ड ज्यादा सुरिक्षत हैं.

ईएमवी चिप वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर एक छोटी चिप लगी होगी, जिसमें ग्राहक के खाते की पूरी जानकारी होती है. यह जानकारी इनक्रि प्टेड होती है, ताकि कोई इसके डाटा की चोरी न कर सके.

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकएटीएम कार्डएटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

कारोबारमार्च 2024 में 253417 और मार्च 2025 में 251057 एटीएम, UPI के कारण संख्या में कमी, आरबीआई ने कहा-बैंक शाखाओं की संख्या बढ़कर 1.64 लाख

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड