लाइव न्यूज़ :

पोस्ट ऑफिस के ये 3 स्कीम देती है सेविंग अकाउंट से भी ज्यादा ब्याज, जानें कैसे?

By स्वाति सिंह | Updated: October 28, 2018 12:54 IST

आजकल ज्यादातर लोग ऐसे विकल्प खोजने लगे हैं जिसमे कम रिस्क के साथ गारंटी भी मिले। ऐसे में आजकल लोगों का ध्यान पोस्ट ऑफिस की स्कीम की तरफ खूब आकर्षित हुआ है। ऐसे विकल्प आपके पैसों को सुरक्षित रखने के साथ ही टैक्स बचाने में भी मदद करते हैं। यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे।

Open in App

दिनों-दिन बढ़ती महंगाई की वजह से प्राइवेट सेक्टर में नौकरीपेशा लोगों पर अक्सर महीने का खर्च सैलरी पर भारी पड़ जाता है। इसके कारण लोगों को इनकम से अलावा एक्ट्रा इनकम के बारे में सोचना पड़ रहा है। ऐसे में नौकरपेशा लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस के पास कई स्कीम है। इससे हर महीने आप अच्छा-खासा अमाउंट बचा सकते हैं।

इनमें पोस्‍ट ऑफिस की 3 बचत योजनाएं ये हैं-

- नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट (NSC)

अगर आप बचत के साथ सुरक्षित इन्वेस्टमेंट और  गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में इन्वेस्ट आपके लिए अच्छा है। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अंतर्गत एनएससी में निवेश पर आय से 100000 रुपए तक की  छूट प्राप्त की जा सकती है, क्योंकि पहला पांच वर्ष का इंटरेस्ट मैच्योरिटी पर दिया जाता है इसलिए उसे रिलेटेड साल में रिइन्वेस्टमेंट मानकर उसकी भी छूट धारा 80 सी के तहत मिल जाती है। एनएससी में इन्वेस्ट किसी भी पोस्ट ऑफिस, जहां पर सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध है, वहाँ से किया जा सकता है।

- पोस्‍ट ऑफिस टॉइम डिपॉजिट अकाउंट (TD)

इस खाते में रुपये जमा करने पर ब्याज सलना आधार पर दिया जाता है हालांकि उसकी गणना तिमाही आधार पर की जाती है। पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें 1 साल के लिए 6.6%, 2 साल के लिए 6.7%, 3 साल के लिए 6.9% और 5 साल के लिए 7.4% निर्धारित की गई है।

- किसान विकास पत्र (KVP​)

किसान विकास पत्र छोटी बचत के रूप में एक अच्छी योजना है। किसान विकास पत्र में ब्याज की 7.6 प्रतिशत है। डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 1 अप्रैल 2017  और उसके बाद खरीदे गए किसान विकास पत्र पर 113 महीनों के बाद मैच्‍योरिटी के तौर पर दोगुना राशि का भुगतान होगा। इसमें न्यूनतम राशि 1000 रुपए है। अधिक‍तम में इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है। अब किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट के रूप में जारी किए जाते थे, लेकिन 1.7.2016 से पासबुक के स्वरूप में जारी किए जाते है।

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतPost Office Schemes: इन 5 स्कीम में आज से करो इन्वेस्ट, कुछ ही सालों में मिलेगा बंपर रिटर्न; ऐसे करें निवेश

कारोबारकोई तोहफा नहीं, लगातार 7वीं तिमाही?, पीपीएफ, डाकघर, एनएससी, केवीपी और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर में बदलाव नहीं

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड