लाइव न्यूज़ :

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनाएं इन्वेस्टमेंट की सही स्‍ट्रैटजी, बन सकते हैं करोड़पति

By स्वाति सिंह | Updated: January 14, 2019 10:35 IST

बच्चो के नाम पर म्‍युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए आप उनके सिंगल नाम से किया जा सकता है। इसके अलावा एलआईसी ने एक नई स्कीम 'न्‍यू चि‍ल्‍ड्रन्‍स मनी बैक प्‍लान 832' की शुरुआत की है।

Open in App

अपने बच्चों के अच्छे भविष्य की चिंता हर माता-पिता को रहती है, पर वह ज्यादा कुछ कर नहीं पाते थे। लेकिन अब बच्चों के नाम पर भी म्‍युचुअल फंड में इन्वेस्ट किया जा सकता है। यहां अगर आप बच्‍चों के नाम पर इन्वेस्ट करें तो 15 से 20 साल में काफी अच्‍छा फंड तैयार किया जा सकता है। 

म्‍युचुअल फंड में ऐसे करें निवेश

बच्चो के नाम पर म्‍युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए आप उनके सिंगल नाम से किया जा सकता है। इस इन्वेस्टमेंट में गार्जियन या माता-पिता का अभिभावक के रूप में रहता है। म्‍युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए बच्‍चे की उम्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ गार्जियन के दस्‍तावेज भी लगाना होगा।

इसके अलावा अगर बच्चे के पास पासपोर्ट हो तो उसे भी लगा सकता हैं।  इसके अलावा किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर आप इसके साथ अन्य भी किसी म्‍युचुअल फंड की प्लानिग करते हैं तो आपको यह प्रक्रिया दोहरानी होगी।

 इसके अलावा म्‍युचुअल फंड में इन्वेस्ट के लिए बच्‍चे का बैंक अकाउंट अभी अनिवार्य होता है जिसे यहां जोड़ा जाता है। साथ ही गार्जियन का भी बैंक अकाउंट जोड़ा जा सकता है।

म्‍युचुअल फंड में सिस्‍टेमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (SIP) इन्वेस्टमेंट का अच्छा विकल्प है। हालांकि यह एसआईपी में इन्वेस्टमेंट के लिए आपके बच्चे की उम्र 18 साल तक की होनी चाहिए।

अगर आप रिलायंस स्‍कॉल कैप फंड में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 37.26 % तक का रिटर्न मिलेगा। वहीं, एसबीआई स्‍मॉल कैप फंड में 35.13 %, कैनरा रोबैको इमर्जिंग इक्विटी फंड में 33.92 %, डीएसपी स्‍मॉल कैप फंड में 33.14 % और मिरा एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड में 33. 09 % तक का रिटर्न मिलेगा। 

अपनाएं LIC की पॉलि‍सी

इसके अलावा एलआईसी ने एक नई स्कीम 'न्‍यू चि‍ल्‍ड्रन्‍स मनी बैक प्‍लान 832' की शुरुआत की है। अगर आप इस पॉलि‍सी को लेते हैं तो रोजाना सिर्फ 103 रुपये की सेविंग करके अपने बच्चे के लिए लगभग 13 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल है तो यह पॉलिसी उसके 25 साल के हो जाने पर मेच्‍योर होगी। ऐसे में अगर आप सम अस्‍योर्ड 7 लाख रुपये की पॉलिसी लेते हैं तो आपको मेच्‍योरि‍टी के टाइम पर लगभग 13,37,000 रुपये मि‍लेंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड