लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन PF क्लेम करने की सोच रहे हैं तो अब इस नियम को जानना है जरूरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 25, 2019 10:16 IST

EPFO के अन्य नियम के अनुसार, अब अंशधारक के लिए जरूरी नहीं है कि उसने पीएफ खाते में जो अपना अकाउंट नबंर दर्ज करवा रखा है उसी में पैसे मंगवाए, वह दूसरे बैंक खाते में भी पैसे मंगवा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप प्रोविडेंट फंड (पीएफ) से ऑनलाइन पैसे निकालने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ऑनलाइन क्लेम में थोड़ा बदलाव किया गया है। ईपीएफओ ने पीएफ के ऑनलाइन एडवांस क्लेम और पेंशन में बैंक पासबुक की अनिवार्यता सुनश्चित कर दी है।

अगर आप प्रोविडेंट फंड (पीएफ) से ऑनलाइन पैसे निकालने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ऑनलाइन क्लेम में थोड़ा बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि ईपीएफओ ने पीएफ के ऑनलाइन एडवांस क्लेम और पेंशन में बैंक पासबुक की अनिवार्यता सुनश्चित कर दी है।

इसके अलावा अब ऑनलाइन क्लेम करने वालों को कैंसिल चेक की भी देना होगा। यह इसलिए किया गया है ताकि अंशधारक की धनराशि किसी और खाते में ट्रांसफर न हो जाए। इस नियम से ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक खाता धारकों को सेफ ट्रांजेक्शन करने की सुविधा दी गई है।  

EPFO के अन्य नियम के अनुसार, अब अंशधारक के लिए जरूरी नहीं है कि उसने पीएफ खाते में जो अपना अकाउंट नबंर दर्ज करवा रखा है उसी में पैसे मंगवाए, वह दूसरे बैंक खाते में भी पैसे मंगवा सकता है। उसके लिए थोड़ी राहत दी गई, ताकि ट्रांजेक्शन से संबंधित परेशानी न हो।

बता दें कि अभी हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के छह करोड़ से अधिक खाता धारकों को 2018-19 के लिए उनकी भविष्य निधि जमा पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दिने का ऐलान किया था। वहीं, ईपीएफओ के लिए निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने इस साल फरवरी में बीते वित्त वर्ष के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की अनुमति दी थी। बाद में इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया था।

सरकार ने त्योहार से पहले की सौगात थी। इससे पहले ईपीएफओ खातों में दावों का निपटान 8.55 प्रतिशत की ब्याज दर पर किया जा रहा था। यह दर 2017-18 के दौरान लागू थी। 

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबारNPS में बड़े बदलाव और भी मजबूत और पारदर्शी होगा पेंशन का सिस्टम, 1 अप्रैल फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, जानिए मुख्य बातें

कारोबार2026 में ईपीएफओ 3.0 संस्करण लाने की योजना, 5 साल बाद लंबी प्रतीक्षा के बाद 4 श्रम संहिता लागू, जानें फायदे

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड