लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहला IPO: 24 जून को खुलेगा IndiaMart का इश्यू , कंपनी को 475 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 08:27 IST

इंडियामार्ट इंटरमेश बिजनेस प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन बिजनेस टू बिजनेस (B2B) मार्केटप्लेस है।

Open in App

बिजनेस प्रोडक्ट और सर्विसेज के लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडियामार्ट इंटरमेश का इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 24 जून को खुलेगा। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इसमें बोली के लिए मूल्य का दायरा 970 से 973 रुपये तय किया गया है। इंडियामार्ट का आईपीओ 24 जून को खुलेगा और 26 जून को सब्सक्रिप्शन बंद होगा।

बता दें, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान शेयर बाजार में आने वाला यह पहला आईपीओ है। बयान के मुताबिक इस आईपीओ में 48,87,862 शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के प्रवर्तक दिनेश चंद्र अग्रवाल और बृजेश कुमार अग्रवाल अपने 14,30,109 शेयर की बिक्री करेंगे। 

इसके अलावा कंपनी की निवेशक इंटेल कैपिटल (मॉरीशस), एमेडस-4 डीपीएफ और एकॉइन फ्रंटियर इंक्लूजन मॉरीशस 33,20,753 शेयर की बिक्री करेंगी। वहीं अन्य शेयरधारक 1,37,000 शेयर की बिक्री करेंगे।

कंपनी को 475 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीदइश्यू के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 475 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इक्विटी शेयर्स को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों पर लिस्ट किए जाने का प्रस्ताव है।ICICI सिक्यॉरिटीज, एडेलविस फाइनैंशल सर्विसेज और जेफरीज, इंडियामार्ट के इश्यू की बिक्री के लिए लीड मैनेजर हैं। इंडियामार्ट इंटरमेश बिजनेस प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन बिजनेस टू बिजनेस (B2B) मार्केटप्लेस है।

टॅग्स :बिज़नेसपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?