लाइव न्यूज़ :

इस प्राइवेट बैंक ने दी स्वतंत्रता दिवस की सौगात, बढ़ाई फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 16, 2018 14:47 IST

Icici Bank Increased Fix Deposit Interest Rate: कई बैंकों ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा अपनी ब्याज दरें बढ़ाई थीं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त: प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई ने स्वतंत्रता दिव की पहले सावधी जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

बैंक द्वारा जारी की गयी सूचना के अनुसार ये बढ़त केवल चुनिंदा मैच्योरिटीज और एक तय अमाउंड वाले एफडी पर ही दिया जाएगा। 

आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार नई दरें 14 अगस्त 2018 से लागू हो गई हैं।

जिन लोगों ने पहले से आईसीआईसीआई बैंक में इन श्रेणियों की एफडी करा रखी है उन्हें ऑटोमैटिक रूप से नई दरें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

आईसीआईसीआई बैंक ने सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज की दरें बढ़ा दी हैं। 

एफडी में बढ़ोतरी करके आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी ब्याज दरें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक के समकक्ष कर ली हैं। इन बैंकों ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा अपनी ब्याज दरें बढ़ाई थीं।

एसबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज की दरें बढ़ा दी थीं।

आईसीआईसीआई बैंक एफडी पर दी जाने वाली ब्याज की दरों में 15 बेसिस प्वाइंट से लेकर 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है।

एक बेसिस प्वाइंट 0.01 प्रतिशत के बराबर होता है। यानी व्याहवारिक तौर पर विभिन्न राशियों के एफडी पर आईसीआईसीआई ने 0.15 प्रतिशत से लेकर 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। आरबीआई के इस फैसले के बाद रिजर्व बैंक की रेपो रेट 6.50 प्रतिशत हो गयी है। 

टॅग्स :आईसीआईसीआईबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड