लाइव न्यूज़ :

Apply for Aadhaar Card: बिना डॉक्यूमेंट्स के ऐसे बनवाएं आसानी से आधार कार्ड, नहीं होगी परेशानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 17:30 IST

अगर आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ नहीं तो आप माता-पिता के जरिए आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपके माता या पिता के नाम कोई एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र होना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देआधार कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट हो गया है। सामान्यतः आधार कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट होने चाहिए, जिसमें पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र आदि।

आधार कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट हो गया है। अब चाहे आपको पैन कार्ड बनवाना हो, इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो इसकी जरूरत हर जगह पड़ने लगी है। सामान्यतः आधार कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट होने चाहिए, जिसमें पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र आदि। लेकिन, बड़ी बात ये है कि अगर आपके पास ये सभी जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं हैं, तब भी आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के मुताबिक, जिसके पास पूरे डॉक्यूमेंट नहीं हैं वे दो तरीकों से आधार बनवा सकते हैं। पहला अपने माता या पिता के माध्यम से दूसरा किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से।

माता-पिता के जरिए ऐसे बनवा सकते हैं आधार कार्ड

अगर आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ नहीं तो आप माता-पिता के जरिए आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपके माता या पिता के नाम कोई एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही आपका नाम राशन कार्ड में होना जरूरी है। जब आप अपने माता या पिता के डॉक्यूमेंट से आधार बनवाने के लिए आधार केंद्र जाते हैं तो उनको साथ लेना जाना आवश्यक है। इसके लिए प्रूफ की आवश्यकता होती है क्योंकि आप यह साबित कर सकें कि वे आपके माता या पिता हैं।

माता-पिता के पास इनमें से होना चाहिए कोई एक प्रूफ

1- पीडीएस कार्ड2- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जॉब कार्ड3- सीजीएचएस, स्टेट गवर्नमेंट/ईसीएचएस/ईएसआईसी मेडिकल कार्ड4- पेंशन कार्ड5- आर्मी कैंटीन कार्ड6- पासपोर्ट7- जन्म प्रमाण पत्र8- कोई सरकारी डॉक्यूमेंट9- सरकार द्वारा मान्य मैरिज सर्टिफिकेट10- डाक द्वारा जारी कोई एड्रेस प्रूफ, जिसमें फोटे भी होना चाहिए।11- भामाशाह कार्ड12- अस्पताल का कोई मान्य प्रूफ 13- सांसद, विधायक, पार्षद, गैजेड अधिकारी द्वारा लेटरहेड पर सर्टिफाइड प्रूफ। 14- गांव के पंचायत मुखिया द्वारा कोई जारी डॉक्यूमेंट जिसमें आपका फोटो और माता या पिता में से किसी एक का नाम हो। 

जान पहचान के व्यक्ति के द्वारा आधार कार्ड ऐसे बनवाएं

अगर आपके पास कोई भी आधार बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं हैं। तो आप किसी जानकार व्यक्ति के जरिए अपना आधार बनवा सकते हैं। इसके लिए उस व्यक्ति का आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति आपकी जिम्मेदारी लेकर अपना फिंगर प्रिंट से वेरिफिकेश करवाएगा। जिसके बाद आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। ध्यान रहे, संबंधित व्यक्ति का बतौर इंट्रोड्यूसर आधार कार्ड बनाने वाली यूआईडीएआई के पास रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

ऐसे करें आधार कार्ड के लिए अप्लाई

1- आपको आधार कार्ड बनवाने के लिए एक फॉर्म भरना पड़ेगा। फॉर्म आप आधार की यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं या किसी भी लोकल आधार सेंटर से फॉर्म ले सकते हैं।

2- फॉर्म भरने के बाद उसे रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कराएं। इसके बाद आपके द्वारा लगाए पहचान पत्रों की जांज के लिए यूआईडीएआई के ऑफिस भेजा जाएगा।

3- इसके बाद आपके फिंगर प्रिंट और रेटिना को स्कैन किया जाएगा और फिर इंट्रोड्यूसर की भी फिंगर को स्कैन किया जाएगा। इस प्रोसेस के बाद आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड