लाइव न्यूज़ :

जनधन खातों में आज से आएंगे 500-500 रुपये, जानें निकालने का क्या है नियम

By निखिल वर्मा | Updated: June 5, 2020 10:38 IST

10 जून 2020 के बाद महिला लाभार्थी अपनी सुविधानुसार, किसी भी दिन और किसी भी बैंक से पैसा निकाल सकती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलाभार्थी राशि की निकासी के लिए पड़ोस का एटीएम, RuPay का कार्ड, बैंक मित्र का इस्तेमाल करें दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए वर्तमान में भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक कोई चार्ज नहीं हैं।अगर पिछले महीने की राशि नहीं निकाली है तो इस महीने लाभार्थी उस रकम को निकाल सकते हैं

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आज से जनधन खातों में 500-500 रुपये की राशि डाली जा रही है। यह राशि सिर्फ महिलाओं को मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत आने वाली सभी महिला खाताधारकों को तीन महीने तक हर महीने 500 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

इंडियन बैंक एसोसिएशन ने बयान जारी करके कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत महिला खाता धारकों को 500 रुपये की जून माह की किश्त बैंकों में भेजी जा रही है। पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं, बैंकों में भीड़ से बचने के लिए  ब्रांच, सीएसपी, बैंक मित्रों से रक़म लें।

जानें कब निकाल सकते हैं पैसा

जिन खाताधारकों के अकाउंट नंबर की आखिरी संख्या 0 या 1 है, वे राशि 5 जून को निकाल सकेंगे।जिनके अकाउंट नंबर की आखिरी संख्या 2 या 3 है, उसमें से राशि 6 जून को निकाल सकेंगेअकाउंट नंबर की आखिरी संख्या 4 या 5 है, उसमें से राशि 8 जून अप्रैल को निकाली जा सकती है6 या 7 पर खत्म होने वाले अकाउंट नंबर में 9 जून को राशि निकाली जा सकती हैजिनके अकाउंट नंबर की आखिरी संख्या 8 या 9 है, उसमें से राशि 10 जून को निकाल सकते हैं

खातों में जमा राशि निकालने के लिए गांव में कार्यरत बैंक मित्र (BC) अथवा एटीएम की सेवाएं भी प्राप्त की जा सकती हैं। पिछले माह की राशि जिन खाताधारकों ने नहीं निकाली है, वह राशि भी उनके खातों में सुरक्षित है। इस योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों के खाते में तीन किस्त जमा होनी थी जिसमें से पहली किस्त अप्रैल में जमा करा दी गई थी। अप्रैल महीने घोषित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 13 अप्रैल 2020 तक 19.86 करोड़ महिला जन धन खाताधारकों को 9,930 करोड़ रुपये से अधिक राशि दी गयी है।

टॅग्स :बैंकिंगसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड