लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत, ईपीएफ ब्याज पर टैक्स का फैसला वापस ले सकती है केंद्र सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2021 21:04 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2021 को पेश हुए बजट में ऐलान किया था कि पीएफ में सालाना ढाई लाख रुपए से ज्यादा निवेश पर जो ब्याज मिलेगा, उस पर टैक्स देना होगा.

Open in App
ठळक मुद्देऊंची आय वालों को ईपीएफ में निवेश के जरिए बचत करने से रोकना बिल्कुल नहीं है.ईपीएफ में निवेश करके 15,000 रुपए महीना से ज्यादा कमाते हैं.ईपीएफ से होने वाली तय आय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगी ये ऐसे ही रहे.

गुवाहाटीः सरकार ईपीएफ ब्याज पर टैक्स का फैसला वापस ले सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात के संकेत दिए हैं.

सीतारमण ने 1 फरवरी 2021 को पेश हुए बजट में ऐलान किया था कि पीएफ में सालाना ढाई लाख रुपए से ज्यादा निवेश पर जो ब्याज मिलेगा, उस पर टैक्स देना होगा. सीतारमण ने अब कहा है कि वो ईपीएफ में ढाई लाख रुपए सालाना टैक्स फ्री डिपॉजिट के फैसले पर विचार करने के लिए राजी हैं.

सरकार ने बजट में ब्याज पर टैक्स का प्रावधान किया था, ताकि ऊंची आय वाले ईपीएफ का इस्तेमाल टैक्स घटाने के लिए नहीं कर सकें. सीतारमण ने कहा कि वो इस फैसले की समीक्षा करने के लिए तैयार हैं. उनका मकसद ऊंची आय वालों को ईपीएफ में निवेश के जरिए बचत करने से रोकना बिल्कुल नहीं है.

हमने ये तय किया था कि हम उन्हें निराश नहीं करेंगे जो ईपीएफ में निवेश करके 15,000 रुपए महीना से ज्यादा कमाते हैं. मैं इसकी समीक्षा कर सकती हूं, लेकिन ये सिद्धांतों की बात है. हम सिर्फ उनको छू रहे हैं जो ईपीएफ में एक भारतीय की महीने की औसत कमाई से कहीं ज्यादा डाल रहे.

ईपीएफ और एनपीएस के विलय का इरादा नहीं वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि ईपीएफ और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) का विलय करने का कोई इरादा नहीं है. ये जैसे आज हैं वैसे ही आगे भी रहेंगे. मध्यम वर्ग को ईपीएफ से होने वाली तय आय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगी ये ऐसे ही रहे.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र-राज्यों को एकसाथ बैठना होगा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी वित्त मंत्री ने कहा कि- केंद्र और राज्य सरकारों को एक साथ बैठना होगा. ये देखना होगा कि इस मुद्दे से बेहतर तरीके से कैसे निपटा जा सकता है. जीएसटी के दायरे में लाना एक विकल्प हो सकता है. जीएसटी काउंसिल को इस पर विचार करना होगा.

टॅग्स :निर्मला सीतारमणअसमबजट 2021भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड