लाइव न्यूज़ :

1 जुलाई से बदल जाएगा एटीएम से पैसे निकालने का नियम, फ्री ट्रांजेक्शन के बाद देना होगा चार्ज

By सुमित राय | Updated: June 22, 2020 14:28 IST

एटीएम से पैसे निकालने को लेकर मार्च में सरकार ने नियम में बदलाव किया था, जो 30 जून को खत्म हो रहा है और 1 जुलाई से पुराना नियम लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे30 जून के बाद एटीएम से पैसे निकालने को लेकर नियम में बदलाव हो रहा है।सरकार ने लॉकडाउन के दौरान एटीएम से कैश निकालने को लेकर ढील दी थी।अब दूसरे बैंक के एटीएम से लिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन के पास पैसे निकालने पर चार्ज देने होंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने एटीएम से कैश निकालने को लेकर ढील दी थी और एटीएम से पैसे निकालने पर चार्जेस हटा दिया था। हर बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट अलग-अलग होती है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन की अनुमति दे दी थी।

24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि अगले तीन महीने (अप्रैल, मई और जून) किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर बैंक किसी तरह का चार्ज नहीं लेंगे। अब 30 जून को यह नियम खत्म हो रहा है और अब दूसरे बैंक के एटीएम से लिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन के पास पैसे देने होंगे।

सरकार ने इस कारण दी थी छूट

सरकार ने लॉकडाउन के दौरान एटीएम ट्रांजेक्शन को फ्री करने के पीछे बताया था कि इससे लोगों को बैंक जाने की जरूरत ना पड़े और अपने निकटतम किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकें। इसके तहत आप किसी भी बैंक से पैसे निकाल सकते थे।

स्टेट बैंक लेता है इस तरह चार्ज

अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की देखें तो वह अपने सेविंग अकाउंट पर एक महीने में 8 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है, जिसमें एसबीआई के एटीएम पर 5 और अन्य बैंक के एटीएम पर 3 फ्री ट्रांजेक्शन होता है। अन्य बैंकों में फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या अलग-अलग है।

एसबीआई एक महीने में 8 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है। (फाइल फोटो)

फ्री ट्रांजेक्शन के बाद कितना लगता है चार्ज

फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या खत्म होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कैश लेनदेन के लिए 20 रुपये + जीएसटी और नॉन-कैश लेन-देन के लिए 8 रुपये + जीएसटी वसूलता है। इसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है।

टॅग्स :एटीएमभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

कारोबारमार्च 2024 में 253417 और मार्च 2025 में 251057 एटीएम, UPI के कारण संख्या में कमी, आरबीआई ने कहा-बैंक शाखाओं की संख्या बढ़कर 1.64 लाख

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया