लाइव न्यूज़ :

लास्ट टाइम टिकट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी! एयर इंडिया देगी भारी छूट

By भाषा | Updated: May 10, 2019 18:58 IST

एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर , ग्राहकों को अंतिम क्षण की बुकिंग के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक भुगतान करने के मजबूर किया जाता है।

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को अंतिम समय में टिकट बुकिंग किराये में " भारी कटौती " की घोषणा की। इससे जेट एयरवेज के अचानक परिचालन बंद करने से टिकट के दामों में तेजी की दिक्कत से जूझ रहे यात्रियों को राहत मिलेगी। एयर इंडिया ने बयान में कहा कि एयरलाइन कंपनी ने उड़ान (प्रस्थान) से तीन घंटे पहले की अवधि में टिकट बुकिंग में " भारी छूट " देने का फैसला किया है।कितनी छूट दी जाएगी इस बारे में कंपनी ने नहीं बताया है। कंपनी ने कहा कि अब अंतिम क्षणों में यात्रा करने वाले खासकर बहुत जरूरी वजहों से सफर करने वाले यात्री काफी कम कीमतों पर टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट बुकिंग काउंटर , वेबसाइट , एप या एजेंट के माध्यम से की जा सकती है। यह फैसला वाणिज्यिक समीक्षा बैठक में लिया गया है।इससे पहले एक अधिकारी ने पीटीआई - भाषा को बताया था कि एयर इंडिया अंतिम क्षणों में टिकट बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट देगी। एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर , ग्राहकों को अंतिम क्षण की बुकिंग के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक भुगतान करने के मजबूर किया जाता है। हालांकि , जेट एयरवेज के अस्थायी तौर पर परिचालन बंद करने के बाद यह अंतर सामान्य से काफी अधिक है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड