लाइव न्यूज़ :

युवेंटस ने एसी मिलान का अजेय अभियान रोका

By भाषा | Updated: January 7, 2021 08:52 IST

Open in App

मिलान, सात जनवरी (एपी) मौजूदा चैंपियन युवेंटस ने एसी मिलान पर 3-1 से जीत दर्ज करके उसका पिछले 27 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान रोककर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में लगातार 10वें खिताब की उम्मीद फिर से जगा दी।

युवेंटस की तरफ से फेडरिको चीसा (18वें और 62वें मिनट) ने दो गोल किये जबकि अमेरिका के वेस्टन मैकेनी (76वें मिनट) ने तीसरा गोल दागा जिससे मिलान को लीग में पिछले साल मार्च के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा।

यूरोप की शीर्ष पांच लीग में मिलान अंतिम अजेय टीम थी। उसकी तरफ से एकमात्र गोल डेविड कालाब्रिया (41वें मिनट) ने किया।

इस हार के बावजूद एसी मिलान ने लीग में अपनी बढ़त बनाये रखी। उसके 16 मैचों में 37 अंक हैं और वह इंटर मिलान से एक अंक आगे है। इंटर मिलान को भी एक अन्य मैच में संपडोरिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

युवेंटस के 15 मैचों में 30 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!