कोरोना की चपेट में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट, कहा- भगवान ने चाहा तो जल्द ठीक हो जाऊंगी
By भाषा | Published: August 28, 2020 08:52 PM2020-08-28T20:52:59+5:302020-08-28T21:09:33+5:30
विनेश फोगट को इस साल ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ के लिए चुना गया है...
एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगट ने शुक्रवार कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं।
इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ के लिए चुनी गई विनेश, इन दिनों अपने कोच ओम प्रकाश की देख-रेख में सोनीपत में अभ्यास कर रही थीं।
विनेश ने कहा, ‘‘खेल पुरस्कारों की तैयारियों के तहत कोरोना वायरस के जांच के लिए सोनीपत में मेरा नमूना लिया गया था, जांच में इसका नतीजा पॉजिटिव आया है। भगवान ने चाहा तो मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।’’