लाइव न्यूज़ :

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष पर विनेश फोगट ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई लड़कियों का किया यौन उत्पीड़न

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2023 17:49 IST

विनेश फोगट ने कहा कि कोच महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवान विनेश फोगट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा।फोगट ने कहा कि डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

नई दिल्ली: ओलंपियन बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित पहलवानों ने जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 

उन्होंने कहा, "टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा। डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की होगी। कोच महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं।"

विनेश फोगट ने आगे कहा, "वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।" पहलवानों ने कहा, "वे (संघ) हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है।"

वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, "पहलवान चल रही तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करना चाहते। दोपहर 3-4 बजे के बीच हम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और वहां सब कुछ बता देंगे। हम चाहते हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रबंधन में बदलाव किया जाए। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हमारा समर्थन करेंगे।"

टॅग्स :विनेश फोगाटबजरंग पूनियाWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

भारतChirag Chikkara U-23 Wrestling World C’ships 2024: रीतिका हुडा और अमन सहरावत के बाद चिराग चिक्कारा, तीसरे भारतीय पहलवान?, भारत की झोली में 9 पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!