लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उबरीं महिला पहलवान विनेश फोगाट, दूसरी बार भी टेस्ट रहा नेगेटिव

By भाषा | Updated: September 2, 2020 15:30 IST

कोरोना संक्रमण के बाद विनेश फोगाट पृथकवास में रहीं। इसके चलते वह ‘खेल रत्न’ पुरस्कार नहीं ले पाई थीं...

Open in App

भारत की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाटकोरोना वायरस संक्रमण से उबर गई हैं और दो बार उनका परीक्षण नेगेटिव आया है। यह स्टार महिला पहलवान हालांकि एहतियात के तौर पर पृथकवास में ही रहेगी।

चौबीस साल की विनेश ‘खेल रत्न’ पुरस्कार नहीं ले पाई थी क्योंकि 29 अगस्त को होने वाले ऑनलाइन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह से पहले वह पॉजिटिव पाई गई थी।

विनेश ने ट्वीट किया, ‘‘मेरा कल (मंगलवार को) दूसरा कोविड-19 परीक्षण हुआ और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा नतीजा नेगेटिव आया है।’’

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान विनेश ने कहा कि वह कुछ और समय के लिए पृथकवास में रहने को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार खबर है लेकिन एहतियाती तौर पर मैं पृथकवास में रहूंगी। प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद।’’

विनेश के निजी कोच वोलेर एकोस अब भी बेल्जियम में हैं और वह ओम प्रकाश दाहिया के साथ ट्रेनिंग कर रही थी। दाहिया भी पॉजिटिव पाए गए हैं और संभवत: ट्रेनिंग के दौरान संक्रमित हुए। ओम प्रकाश को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया था और वह भी 29 अगस्त को यह सम्मान हासिल नहीं कर सके थे।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को लखनऊ में होने वाले महिलाओं के राष्ट्रीय ट्रेनिंग शिविर को कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा था। शिविर एक सितंबर से शुरू होना था। पुरुष शिविर हालांकि सोनीपत में तय समय से शुरू हुआ।

टॅग्स :विनेश फोगाटकोरोना वायरसट्विटररेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!