लाइव न्यूज़ :

World Youth Boxing Championships: सेमीफाइनल में सात खिलाड़ी, 7 पदक पक्के, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2022 17:03 IST

World Youth Boxing Championships: सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को, जबकि फाइनल शुक्रवार और शनिवार को होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देपुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए।भारत की चार महिला खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में अपने मुकाबले 5-0 के समान अंतर से जीते।रवीना ने 63 किग्रा मुकाबले में रोमानिया की एलेक्जेंड्रा क्रेटू को हराया।

World Youth Boxing Championships: मौजूदा युवा एशियाई चैम्पियन रवीना, विश्वनाथ सुरेश और वंशज उन सात भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने स्पेन के ला नुसिया में चल रही विश्व युवा पुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए।

अंतिम चार में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में भावना शर्मा (48 किग्रा), कुंजारानी देवी थोंगम (60 किग्रा), लशु यादव (70 किग्रा) और आशीष (54 किग्रा) शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत की चार महिला खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में अपने मुकाबले 5-0 के समान अंतर से जीते।

रवीना ने जहां 63 किग्रा मुकाबले में रोमानिया की एलेक्जेंड्रा क्रेटू को हराया, वहीं भावना ने वेनेजुएला की एविमिर ब्रिटो को, कुंजारानी ने कजाकिस्तान की एगेरिम कबदोल्डा को और लशू ने मैक्सिको की ज़ुजेट हर्नांडेज का शिकस्त दी। भारतीय महिला खिलाड़ियों में केवल ग्रिविया देवी हुइड्रोम (54 किग्रा) को ही हार का सामना करना पड़ा।

उन्हें कजाकिस्तान की एलिना बजरोवा से 5-0 से पराजित किया। इस बीच भारतीय पुरुषों के लिए यह मिश्रित सफलता वाला दिन रहा। भारत के पांच पुरुष मुक्केबाजों में से तीन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्वनाथ (48 किग्रा) और वंशज (63.5 किग्रा) ने क्रमशः ऑस्ट्रेलिया के जे केर और किर्गिस्तान के उमर लिवाजा पर सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की।

आशीष ने स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन 4-3 हराया। इस मुकाबले की समीक्षा की गई जिसके बाद भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया गया। भारतीय पुरुष मुक्केबाजों में दीपक (75 किग्रा) और मोहित (86 किग्रा) क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए। सेमीफाइनल बुधवार को जबकि फाइनल शुक्रवार और शनिवार को होंगे। 

टॅग्स :मुक्केबाजीBoxing Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!