लाइव न्यूज़ :

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पूजा ढांडा ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल, रितु फोगाट ने किया निराश

By सुमित राय | Updated: October 26, 2018 15:39 IST

World Wrestling Championship (विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2018): भारत की पूजा ढांडा ने हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया।

Open in App

भारत की महिला पहलवान पूजा ढांडा ने हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया। 24 साल की पूजा इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली चौथी और पिछले छह साल में पहली महिला बन गई हैं। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पूजा से पहले साल अल्का तोमर ने साल 2006 में, गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने साल 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत की अन्य पहलवान रितु फोगाट 50 किलोग्राम वर्ग में पदक से चूक गईं। पूजा ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में नार्वे की ग्रेस जैकब को 10-7 से हराया, जबकि 50 किग्रा वर्ग में रितु को यूक्रेन की ओकसाना लिवच के खिलाफ 10-5 से हार का सामना करना पड़ा।

पूजा ने रेपचेज मुकाबले में अजरबेजान की एलोना कास्निक को 8-3 से पराजित कर ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में प्रवेश किया था। दूसरी ओर, रेपचेज में रितु ने रोमानिया की एमिलीया एलीना को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में जगह बनाई थी।

हंगरी में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा मेडल है। पूजा से पहले भारत के बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। पूजा का इस साल यह दूसरा बड़ा मेडल है। इससे पहले उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।

टॅग्स :पूजा ढांडारेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!