लाइव न्यूज़ :

विश्व चैंपियनशिप: फाइनल में हारकर भी बजरंग ने रचा इतिहास, दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2018 10:55 IST

बजरंग ने इसी साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) और इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Open in App

नई दिल्ली: रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का बजरंग पूनिया का प्रयास सफल नहीं रहा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। हंगरी के बुडापेस्ट में जारी विश्व चैम्पियनशिप के 65 किलोग्राम वर्ग में सोमवार को जापान के ताकुटो ओटोगुरो से उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

पूनिया चौथे भारतीय हैं जो विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के दावेदार थे। 24 वर्षीय पुनिया को 19 वर्षीय आटोगुरो ने 16-9 से शिकस्त दी।ओटोगुरो जापान के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने। हालांकि, इस हार के बावजूद बजरंग इतिहास रचने में कामयाब रहे। बजरंग इस टूर्नामेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं।

इससे पहले बजरंग ने 2013 में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज जीता था। सुशील कुमार एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में 2010 में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह टूर्नामेंट में मॉस्को में हुआ था। सुशील से पहले अमित दाहिया (2013) और विशंभर सिंह (1967) दो अन्य भारतीय हैं जिन्होंने पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी।

इसके अलावा उदय चंद (ब्राॉन्ज, 1961), रमेश कुमार (ब्रॉन्ज, 2009) और नरसिंग यादव (ब्रॉन्ज, 2015) भी वर्ल्ड चैम्पियनशिप के पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग में मेडल जीत चुके हैं। वहीं, भारतीय महिला पहलवानों की बात करें तो बबीता फोगाट (ब्रॉन्ज 2012), गीता फोगाट (ब्रॉन्ज, 2012), अल्का तोमर (ब्रॉन्ज, 2006) इस इवेंट में मेडल जीत चुकी हैं।

बजरंग के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। बजरंग ने इसी साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) और इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। बजरंग ने विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में क्यूबा के एलेंजांड्रो वाल्देस को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।

टॅग्स :बजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

भारतHaryana Assembly Elections 2024: विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भारतीय रेलवे ने स्वीकार किया इस्तीफा, कही ये बात

भारत'कांग्रेस छोड़ दो वरना..', बजरंग पुनिया को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी

भारतविनेश-पूनिया के मामले पर नहीं बोलेंगे बृजभूषण शरण सिंह, पार्टी ने दी हिदायत

भारतwatch: चीटिंग से गई थीं पेरिस ओलंपिक, भगवान ने दंडित किया!, बृज भूषण ने विनेश फोगट पर किया कटाक्ष, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!