लाइव न्यूज़ :

विश्व कप फाइनल : कांस्य पदक से चूके दीपिका और अतनु, भारत की झोली रही खाली

By भाषा | Updated: October 1, 2021 12:07 IST

Open in App

यांकटन (अमेरिका), एक अक्टूबर भारत के सितारा तीरंदाज अतनु दास और दीपिका कुमारी कांस्य पदक के मुकाबले हार गए जिससे भारत को विश्व कप फाइनल से खाली हाथ लौटना पड़ेगा ।

भारतीय रिकर्व कोच की गैर मौजूदगी में इस जोड़ी को सर्द मौसम में खेले गए मुकाबले में काफी दिक्कतें आई ।

दास को मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन तुर्की के मेटे गाजोज ने एकतरफा मुकाबले में 6 . 0 (27 . 29, 26 . 27, 28 . 30) से हराया । वहीं दुनिया की दूसरे नंबर की तीरंदाज और दास की पत्नी दीपिका को ओलंपिक टीम कांस्य पदक विजेता मिशेले क्रोप्पेन ने शूटआफ में मात दी ।

आठवीं बार फाइनल खेल रही दीपिका 5 . 6 (6 . 9) से हारी ।

तोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद वह पहला टूर्नामेंट खेल रही थी । तीन बार की ओलंपियन दीपिका जर्मन प्रतिद्वंद्वी के सामने परफेक्ट 30 स्कोर नहीं कर सकी । मिशेले ने पहले दो सेट में पूरे 30 . 30 अंक बनाये जबकि तीसरे सेट में दोनों ने 28 का स्कोर किया ।

चौथा सेट दीपिका ने जीता । पांचवें सेट में 28 स्कोर करके दीपिका ने मुकाबले को शूटआफ तक खिंचा लेकिन शूटआफ में अपेक्षाा के अनुरूप नहीं खेल सकी ।

दीपिका ने क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक टीम रजत पदक विजेता रूस की स्वेतलाना गोंबोएवा को 6 . 4 से हराया था । सेमीफाइनल में वह तोक्यो ओलंपिक दोहरी रजत पदक विजेता रूस की एलेना ओसिपोवा से हार गई थी ।

वहीं दास ने जर्मनी के मैक्सीमिलन वेकम्यूलर को हराकर शुरूआत की लेकिन अमेरिका के ब्राडी एलिसन से हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!