लाइव न्यूज़ :

विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ को किया सस्पेंड, जानिए वजह

By भाषा | Updated: August 8, 2019 15:02 IST

Archery Association of India: विश्व तीरंदाजी नेभारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिये निलंबित करते हुए इस महीने के अंत तक महासंघ की व्यवस्था ठीक करने को कहा

Open in App

कोलकाता, आठ अगस्त: विश्व तीरंदाजी ने गुरुवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिये निलंबित कर दिया और इस महीने के अंत तक महासंघ की व्यवस्था ठीक करने को कहा है। यह फैसला सोमवार से प्रभावी होगा और भारतीय तिरंगे के तले तीरंदाज जिस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, वह 19 से 25 अगस्त तक मैड्रिड में होने वाली विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप है।

विश्व तीरंदाजी के महासचिव टॉम डिलेन ने बयान में कहा, ‘‘विश्व तीरंदाजी जून में भारतीय तीरंदाजी संघ को निलंबित करने के फैसले को लागू कर रही है।’’ विश्व तीरंदाजी के कार्यकारी बोर्ड ने जुलाई के अंत तक हल ढूंढने की समयसीमा दी थी और इसमें कोई प्रगति नहीं की गयी जिससे विश्व संचालन संस्था ने अपने निलंबन के आदेश को लागू कर दिया।

डिलेन ने बयान में कहा, ‘‘अगर इस महीने के अंत तक हल नहीं निकाला गया तो कार्यकारी बोर्ड फैसला करेगा कि भारतीय एथलीटों के एशियाई चैंपियनशिप और एशियाई पैरा चैंपियनशिप में भाग लेने के मौके को बचाने के लिये क्या किया जा सकता है।’’

इस विवाद पर अदालत के फैसले की उम्मीद है तो एएआई ने विश्व तीरंदाजी से कुछ और दिन देने का अनुरोध किया था लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। दिलचस्प बात है कि निलंबन का आदेश इस मुद्दे पर अदालत की सुनवाई से एक दिन पहले आया है।

नवंबर में बैंकॉक में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप और एशियाई पैरा चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटे दाव पर लगे होंगे। भारत ने अभी तक अगले ओलंपिक के लिये तीन पुरुष कोटे हासिल कर लिये हैं लेकिन अभी तक महिलाओं ने कोटा नहीं हासिल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही विश्व तीरंदाजी यह भी फैसला करेगी कि इंडोर तीरंदाजी विश्व सीरीज में कोई व्यक्तिगत एथलीट भाग ले सकता है या नहीं।’’

एएआई के अधिकारियों को चुनने के लिये नौ जून को नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में दो अलग अलग गुटों ने चुनाव कराये थे जिसमें दो अध्यक्ष -अर्जुन मुंडा और बीवीपी राव- को चुना गया था। मुंडा को 20 राज्य संघों जबकि राव को 10 राज्य संघों का समर्थन प्राप्त है।

विश्व तीरंदाजी ने एक प्रतिनिधि काजी राजीब उद्दीन अहमद चापोल को चुनावों के लिये एक मध्यस्थ और पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था लेकिन वह दोनों गुटों को एक चुनाव कराने के लिये नहीं मना सके। अब भारतीय खेल प्राधिकरण आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिये ट्रायल करा रही है और शुक्रवार को टीम की घोषणा करेगी।

विश्व तीरंदाजी ने इससे पहले पोलिश तीरंदाजी महासंघ को भी इन्हीं हालात के कारण पिछले साल अक्टूबर में निलंबित कर लिया था लेकिन फरवरी में चीजें सही होने पर प्रतिबंध हटा लिया था। 

टॅग्स :तीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

भारततीरंदाजी विश्व कप 2025ः रजत और कांस्य पदक जीता, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!