लाइव न्यूज़ :

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप स्थगित

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर इस्तांबुल में अगले महीने होने वाली महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप को बुधवार को खेल की संचालन संस्था एआईबीए (विश्व मुक्केबाजी महासंघ) ने मार्च 2022 तक के लिये स्थगित कर दिया।

एआईबीए ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है और ऐसे में वह प्रतियोगिता के आयोजन का जोखिम नहीं उठा सकता है।

जैसा पीटीआई ने मंगलवार को रिपोर्ट दी थी कि चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला बेलग्रेड में पुरुष विश्व चैंपियनशिप के दौरान ही तय कर लिया गया था क्योंकि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए कई देश तुर्की की यात्रा करने के लिये तैयार नहीं थे।

एआईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने राष्ट्रीय महासंघों को भेजे गये पत्र में कहा, ‘‘इस तरह से एआईबीए के निदेशक बोर्ड ने तुर्की राष्ट्रीय महासंघ की सहमति से महिला विश्व चैंपियनशिप को मार्च 2022 तक स्थगित करने का फैसला किया। ’’

टूर्नामेंट का आयोजन चार से 18 दिसंबर के बीच करने की योजना थी लेकिन तुर्की में लगातार कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

तुर्की में सोमवार को कोरोना वायरस के 27,824 नए मामले सामने आए। पिछले दो साल से तबाही मचा रहे इस घातक संक्रमण से सोमवार को 187 लोगों की मौत हुई। माना जा रहा है कि मामलों में इजाफे का कारण वायरस का डेल्टा प्रारूप है।

भारत ने 70 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को सीधा प्रवेश दिया था जबकि अन्य सभी वर्गों में गत राष्ट्रीय चैंपियनों को देश का प्रतिनिधित्व करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!