लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ओपन के रद्द होने से साइना, श्रीकांत की ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद लगभग खत्म

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोरोना वायरस से जुड़ी यात्रा पाबंदियों के कारण सिंगापुर में ओलंपिक की अंतिम क्वालीफाइंग को बुधवार को रद्द कर दिया जिससे भारत भारतीय खिलाड़ियों साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई।

टूर्नामेंट का आयोजक सिंगापुर बैडमिंटन संघ (एसबीए) और बीडब्ल्यूएफ संयक्त रूप से सिंगापुर ओपन को रद्द करने को राजी हुए जिसका आयोजन एक से छह जून तक होना था।

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर सुपर 500 टूर्नामेंट सिंगापुर ओपन ओलंपिक क्वालीफाइंग समय के दौरान ‘रेस टू तोक्यो’ रैंकिंग के लिए रैंकिंग अंक देने वाला आखिरी टूर्नामेंट था।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘सभी खिलाड़ियों, टूर्नामेंट कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े हितों को देखते हुए टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है। बीडब्ल्यूएफ पुष्टि करता है कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव नहीं होगा।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आयोजकों और बीडब्ल्यूएफ ने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराने के लिए सभी प्रयास किए। हालांकि दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण यहां आने वाले यात्रियों को लेकर जटिल चुनौतियां थी।’’

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग को लेकर बात में बयान जारी करेगा।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना और श्रीकांत का ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना सिंगापुर ओपन के नतीजे पर निर्भर करता था क्योंकि इससे पहले सात मई को मलेशिया ओपन (25 से 30 मई) को भी स्थगित कर दिया गया था।

मलेशिया ओपन के स्थगित होने के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बीडब्ल्यूएफ ने अपने खिलाड़ियों के क्वालीफिकेशन को लेकर स्पष्टता की मांग की थी।

सिंगापुर ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है जिससे भारतीय खिलाड़ियों का अंतिम क्वालीफायर के लिए इस देश में जा पाना काफी मुश्किल था।

भारत के लिए महिला एकल में पीवी सिंधू, पुरुष एकल में बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!