लाइव न्यूज़ :

Wimbledon 2022 Women’s Final: ग्रैंडस्लैम एकल चैंपियनशिप जीतने वाली कजाखस्तान की पहली खिलाड़ी, एलेना ने जाबेर को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 21:49 IST

Wimbledon 2022 Women’s Final: मॉस्को में जन्मीं एलेना रिबाकिना 2018 के बाद से कजाखस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जिस देश ने उनके टेनिस करियर के लिये उन्हें वित्तीय मदद देने की पेशकश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया था।रिबाकिना की रैंकिंग 23 है।वीनस विलियमस जिन्होंने 2007 में यहां खिताब जीता था।

Wimbledon 2022 Women’s Final: एलेना रिबाकिना शनिवार को यहां विम्बलडन फाइनल में ओन्स जाबेर को 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर ग्रैंडस्लैम एकल चैंपियनशिप जीतने वाली कजाखस्तान की पहली टेनिस खिलाड़ी बन गयीं।

मॉस्को में जन्मीं रिबाकिना 2018 के बाद से कजाखस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जिस देश ने उनके टेनिस करियर के लिये उन्हें वित्तीय मदद देने की पेशकश की थी। इस पर विम्बलडन के दौरान काफी चर्चा भी होती रही क्योंकि ‘आल इंग्लैंड क्लब’ ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

यह आल इंग्लैंड क्लब पर 1962 के बाद पहला महिला खिताबी मैच रहा जिसमें दोनों खिलाड़ी अपने पदार्पण में मेजर फाइनल में पहुंची हों। रिबाकिना की रैंकिंग 23 है। 1975 में जब से डब्ल्यूटीए कम्प्यूटर रैंकिंग शुरू हुई है, महज एक महिला खिलाड़ी ऐसी है जिसने रिबाकिना से निचली रैंकिंग पर रहते हुए विम्बलडन खिताब जीता और वो हैं वीनस विलियमस जिन्होंने 2007 में यहां खिताब जीता था।

उनकी रैंकिंग 31 थी। इससे पहले वीनस नंबर एक रह चुकी थीं और आल इंग्लैंड क्लब में अपने करियर की पांच ट्राफियों में से तीन जीत चुकी थीं। रिबाकिना ने सेंटर कोर्ट पर जाबेर की ‘स्पिन’ और ‘स्लाइस’ से पार पाने के लिये अपनी सर्विस और ताकतवर फॉरहैंड का बेहतर इस्तेमाल किया। रिबाकिना ने इस तरह जाबेर की लगातार 12 मैच जीतने की लय तोड़ दी। जाबेर की यह लय ग्रासकोर्ट पर चल रही थी। 

टॅग्स :विंबलडनरूसअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!