लाइव न्यूज़ :

अगले मैच में मजबूत मानसिकता के साथ उतरना होगा : अय्यर

By भाषा | Updated: November 6, 2020 00:03 IST

Open in App

दुबई, पांच नवंबर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में 57 रन की बड़ी हार के बावजूद अपने खिलाड़ियों से सकारात्मक पक्षों पर ध्यान केंद्रित करने और अगले मैच में मजबूत मानसिकता के साथ उतरने की अपील की।

अय्यर ने कहा, ‘‘मैं टीम के बारे में कुछ भी नकारात्मक बात नहीं करना चाहता हूं, लेकिन आगे हमें मजबूत मानसिकता के साथ मैदान पर उतरना होगा।’’

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 200 रन बनाये। इसके जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 143 रन बना पायी।

अय्यर ने मैच में अपने सकारात्मक पक्षों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘हम तब मैच में हावी थे जब हमने बीच के ओवरों में दो विकेट लिये और 13 या 14 ओवर के बाद उनका स्कोर 110 के आसपास था। हमें उसका फायदा उठाना चाहिए था। हम इस विकेट पर 170 रन के लक्ष्य का पीछा कर सकते थे लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हर मैच आपके अनुकूल नहीं हो सकता है।’’

अय्यर ने कहा कि जैव सुरक्षित वातावरण में रहकर हर दिन एक जैसी दिनचर्या अपनाना आसान नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा भी की जिन्होंने 29 रन देकर तीन विकेट लिये।

उन्होंने कहा, ‘‘जैव सुरक्षित वातावरण में रहते हुए हर दिन एक जैसी दिनचर्या में रहना आसान नहीं है। हमने कड़ी मेहनत की थी। ’’

अय्यर ने कहा, ‘‘अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। वह हमेशा अपना अहम योगदान देते हैं। वह बल्लेबाजों के दिमाग से खेलते हैं। उनकी सलाह एक कप्तान के तौर पर मेरे लिये उपयोगी होती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!