लाइव न्यूज़ :

वेस्टवुड नरे तीसरी बार रेस टु दुबई गोल्फ खिताब जीता

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:38 IST

Open in App

दुबई, 13 दिसंबर (एपी) ली वेस्टवुड ने डीपी वर्ल्ड टूर गोल्फ चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर तीसरी बार ‘रेस टु दुबई’ खिताब जीता और यूरोपीय टूर में नंबर एक पर रहते हुए सत्र का समापन किया।

डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप मैट फिट्जपैट्रिक ने जीती लेकिन 47 वर्षीय वेस्टवुड के लिये रेस टु दुबई का खिताब जीतने के लिये दूसरे स्थान पर आना ही पर्याप्त था।

वेस्टवुड में ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 के साथ कुल 14 अंडर का स्कोर बनाया जिससे वह रेस टु दुबई तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये।

उन्हें पैट्रिक रीड से कड़ी चुनौती मिल रही थी लेकिन अमेरिका के इस गोल्फर ने 16वें और 17वें होल में बोगी की जिससे वह ‘रेस टु दुबई’ खिताब की दौड़ से बाहर हो गये। इसके बाद लॉरी कैंटर भी 17वें होल में बोगी कर गये जिससे वेस्टवुड का रास्ता साफ हो गया।

‘रेस टु दुबई’ खिताब को पहले ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ खिताब के नाम से जाना जाता है जिसे वेस्टवुड ने पहली बार 20 साल पहले जीता था। इसके बाद उन्होंने 2009 में यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!