लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूबीबीएल: हरमनप्रीत, रॉड्रिग्स चमके; मंधाना, दीप्ति का निराशाजनक प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:47 IST

Open in App

होबार्ट, 16 अक्टूबर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की दबाव में खेली गयी 24 रन की नाबाद पारी और सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के 33 रन के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने शनिवार को यहां महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) मैच में मेजबान होबार्ट हरिकेंस को छह विकेट से शिकस्त दी।

जीत के लिए 122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोड्रिग्स और कप्तान सोफी मोलिनेक्स (16) ने रेनेगेड्स के लिये पहले विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की। रोड्रिग्स ने दो चौके और एक छक्के समेत 33 रन की पारी के दौरान दूसरे विकेट के लिए कर्टनी वेब (31) के साथ  68 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

इसके बाद हालांकि सात रन के अंदर तीन विकेट गिरने से टीम परेशानी में आ गयी लेकिन हरमनप्रीत ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बनाकर चार गेंद शेष रहते हुए रेनेगेड्स को जीत दिला दी।

हरमनप्रीत ने गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 20 रन खर्च कर एक विकेट लिया। उन्होंने भारतीय विकेटकीपर रिचा घोष को उस वक्त पवेलियन भेजा जब वह बड़े शॉट लगाने के बाद खतरनाक दिख रही थी।

रिचा ने 14 गेंद में एक छक्के और दो चौके की मदद से 21 रन बनाये थे।

दिन के दूसरे मैच में स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा अपनी टीम सिडनी थंडर्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उनकी टीम को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 30 रन से हराया।

एडिलेड स्ट्राकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तहलिया मैकग्रा (42) और मेडेलिन पेन्ना (35) की शानदार बल्लेबाजी से सात विकेट पर 140 रन बनाये।

दीप्ति इस दौरान सिडनी की सबसे महंगी गेंदबाज साबित हुई। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते समय मंधाना (चार रन) और दीप्ति (चार रन) प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और उनकी पूरी टीम 110 रन पर आउट हो गयी।

कोविड-19 के खतरे के कारण दोनों मैचों को दर्शकों के बिना खेला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!